Advertisement

दुर्ग : अग्रवाल समाज का कोविड केअर सेंटर भी आरंभ : 21 बेड की होगी सुविधा, 75 बेड तक किया जाएगा विस्तारित : ऑक्सीजन बेड की सुविधाएं उपलब्ध

दुर्ग : अग्रवाल समाज का कोविड केअर सेंटर भी आरंभ : 21 बेड की होगी सुविधा, 75 बेड तक किया जाएगा विस्तारित : ऑक्सीजन बेड की सुविधाएं उपलब्ध

आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आशीष विमला सिन्हा /दुर्ग /08 अप्रैल 2021/कोविड मरीजों को राहत देने सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों से इस संबंध में कार्य करने का आग्रह भी किया था। आज ही अग्रवाल समाज ने भिलाई में सेक्टर–6 में कोविड केयर सेंटर का आरंभ किया। इसमें 21 बेड है जिसमेंऑक्सीजन बेड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध है। इसका शुभारंभ आज आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा एवं कलेक्टर ने किया। इस मौके पर आईजी ने कहा कि सेंटर के आरम्भ होने से कोविड मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। समाज का यह कार्य प्रशंसनीय है। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि अभी यहां पर21 बिस्तर में आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है इसे और भी विस्तारित करें ताकि अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ हो। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इसे 75 बिस्तर तक ले जाने की योजना है। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आह्वान किया है कि सामाजिक संगठन कोविड से लड़ने की दिशा में भागीदारी निभाएं। इस दिशा में अग्रवाल समाज द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है। समाज के इस कार्य का लाभ सभी वर्गों के लोगों को होगा। कलेक्टर ने यहां उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा समाज के पदाधिकारियों की सेवा भाव को लेकर प्रशंसा की।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57