भूमि के बाजार मूल्य दर में 40 प्रतिशत् तक छूट

बिलासपुर : भूमि के बाजार मूल्य दर में 40 प्रतिशत् तक छूट

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बिलासपुर 16 फरवरी 2022 जिला पंजीयक उषा साहू ने बताया कि बिलासपुर सहित प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य की दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ प्रदेशवासी 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी।

शासकीय विभागों में 28 फरवरी के बाद क्रय पर प्रतिबंध।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

    गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वेल्यू गाईड लाईन की दरों को 30 प्रतिशत के स्थान पर घटाकर 40 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप केबिनेट के इस निर्णय के परिपालन में वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग मंत्रालय द्वारा 7 फरवरी को गाईड लाईन दर में 40 प्रतिशत की छूट दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के तहत नगर निगम एवं उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों के मामले में मार्केट वेल्यू गाईड लाईन की दरों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए 30 प्रतिशत की छूट दी गई है। जिला पंजीयक श्रीमती उषा साहू ने अपील की है कि बिलासपुर जिलेवासी भी 40 प्रतिशत छूट का लाभ उठाते हुए दस्तावेजों का पंजीयन कराए।

मुख्यमंत्री ने मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।