Advertisement

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने किया प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

रायपुर : केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने किया प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित  

रायपुर, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव रघुराज माधव राजेंद्रन ने आज कोरबा जिले के स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब में पहुंचकर प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने प्रयास विद्यालय पहुंचकर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों की जानकारी ली। राजेंद्रन ने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये आकर्षक रंगोली और पोस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रयास स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और सफल होने के लिए प्रोत्सहित किया। राजेंद्रन ने छात्र-छात्राओं से आवासीय विद्यालय में मिलने वाली पढ़ाई की सुविधाओं सहित रहने और खाने-पीने की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त सचिव राजेंद्रन को कक्षा बारहवीं विज्ञान विषय की छात्रा कुमारी दानी निषाद ने अपने हाथों से बनाई हुई राजेन्द्रन की स्कैच भेंट किया। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

​​​​​​​मार्कफेड से समन्वय कर समितियों से धान का तेजी से उठाव कराएं: बैजनाथ चंद्राकर
    प्रयास में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने संयुक्त सचिव को बताया कि प्रयास स्कूल में पढ़ने-लिखने, रहने-खाने, सुरक्षा-स्वास्थ्य आदि सभी सुविधाएं शासन द्वारा प्रदान की जा रही है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी विशेष तौर पर तैयारी करवायी जा रही है। सभी विषयों की अच्छे से तैयारी करवाई जाती है। डाउट क्लास के माध्यम से कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझाया जाता है। साथ ही शिक्षकों द्वारा सभी विद्यार्थियों को अच्छे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शगुफ्ता फातिमा ने संयुक्त सचिव को बताया कि वह कॉर्डियोलाजिस्ट बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रयास विद्यालय में रहने-खाने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। जिससे पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी होता है। 
केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने लाईवलीहुड कॉलेज में  युवाओं को दिये जा रहे कौशल प्रशिक्षण का लिया जायजा।         
इस दौरान जिला कलेक्टर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

​​​​​​​मार्कफेड से समन्वय कर समितियों से धान का तेजी से उठाव कराएं: बैजनाथ चंद्राकर

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक में दिखाई रूचि 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47