राज्यपाल सुश्री उइके को आरक्षण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके को आरक्षण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायपुर, 19 फरवरी 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में  छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर राज्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आरक्षण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में प्रकरण हाईकोर्ट में लंबित है। प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं विभागों में रिक्त पदों में आरक्षण संबंधी विषय से भी राज्यपाल सुश्री उइके को अवगत कराया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ के आर.एन. ध्रुव, मोहन कोमरे, पृथ्वीपाल राय, बी.एस. रावटे, जितेन्द्र पटेल, सुरेश दिवाकर, डॉ. लक्ष्मण भारती, राधेश्याम टंडन, कृष्णकुमार नवरंग एवं मोहन बंजारे उपस्थित थे। 

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

​​​​​​​राज्यपाल से जगत गुरू श्री श्री शंकर भारती महास्वामी ने की भेंट 

उद्योग मंत्री कवासी लखमा 21 को आएंगे अम्बिकापुर