छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

उप मुख्यमंत्री अरूण साव 1 जनवरी को जनदर्शन करेंगे

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरूण साव 1 जनवरी को जनदर्शन करेंगे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उप मुख्यमंत्री अरूण साव 1 जनवरी को बिलासपुर स्थित अपने शासकीय आवास में जनदर्शन करेंगे। वे 1 जनवरी को बिलासपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री साव बिलासपुर में तिलक नगर में 1 जनवरी को सवेरे नौ बजे अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लोकार्पण हेतु निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे रतनपुर में मां महामाया मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
साव सवेरे साढ़े 11 बजे रतनपुर से खूंटाखाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पौने 12 बजे खूंटाखाट पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजे खूंटाखाट से कोटा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे कोटा पहुंचेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे कोटा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे से छह बजे तक बिलासपुर में अपने शासकीय निवास कार्यालय में जनदर्शन करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!