Advertisement

मंत्री अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

मंत्री अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

राजपूत क्षत्रिय समाज ने मंत्री अकबर को पगड़ी पहनाकर तथा तलवार भेंटकर किया सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रायपुर,वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम नेवारी में क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान समाज के वरिष्ठों, महिलाओं एवं बच्चों ने मंत्री अकबर का बाजे-गाजे और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मंत्री अकबर ने समाज के आराध्य देवी शक्ति के प्रतिक माता दुर्गा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान समाज के महिलाओं ने भी मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किया। समाज के वरिष्ठजनों द्वारा मंत्री अकबर को पगड़ी पहनाकर तथा तलावर भेंट किया गया। अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज के मांग पर 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। मंत्री अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री अकबर ने समाज के वरिष्ठों से भेंट-मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जाना।
मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम पंचायत नेवारी, सुखाताल और रवेली में 1059 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण किया ।
मंत्री अकबर ने क्षत्रिय समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत क्षत्रिय समाज स्वाभिमानी, वीर और शौर्य से परिपूर्ण समाज है। क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली और अनुकरणीय रहा है। इतिहास में राजपूत क्षत्रिय समाज कीे अनेक वीरगाथा दर्ज है। क्षत्रियों के साथ क्षत्राणियों की अनगिनत बलिदान गाथाएं सुनने को मिलती है। छत्रपति महाराणा प्रताप राजपूत क्षत्रिय समाज के गौरव हैं। वे अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और पराक्रम के प्रतीत है। उन्होंने महाराणा प्रताप को साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का पूरा जीवन प्रेरणादायी है।
​​​​​​​मंत्री अकबर ने शहर के जीवनदायनी संकरी नदी के जीर्णोद्धार तथा जलसंरक्षण व संवर्धन के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57