Advertisement

​​​​​​​नरवा विकास: जगदलपुर वृत्त के सभी वन मंडलों में वर्ष 2019-20 के स्वीकृत समस्त 2.78 लाख संरचनाओं का निर्माण पूर्ण

रायपुर : ​​​​​​​नरवा विकास: जगदलपुर वृत्त के सभी वन मंडलों में वर्ष 2019-20 के स्वीकृत समस्त 2.78 लाख संरचनाओं का निर्माण पूर्ण

कैम्पा मद अंतर्गत लगभग 17 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित संरचनाओं से 65 हजार से अधिक भूमि उपचारित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 25 फरवरी 2022 राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम में कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 अंतर्गत जगदलपुर वृत्त के सभी 4 वन मंडलों में स्वीकृत समस्त 2 लाख 78 हजार 96 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत लगभग 17 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित संरचनाओं से वनांचल के 65 हजार 509 हेक्टेयर भूमि के उपचार का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
अभय सिंह चौहान 266 विधनसभा कार्यकर्ता भीखमपुर बेहडा बाजार में चुनाव प्रचार
इनमें जगदलपुर वृत्त के सुकमा वन मंडल अंतर्गत असीरगुड़ा नाला में डेढ़ करोड़ रूपए की राशि से 4 हजार 836 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसी तरह गीदम नाला में एक करोड़ रूपए की राशि से सभी 200 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अनुसंधान एवं विस्तार जगदलपुर के अंतर्गत रतेंगानाला में 88 लाख रूपए की राशि से सभी 526 तथा गगनझोड़ी नाला में एक करोड़ 12 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 90 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो गया है।
छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब देश और दुनिया में प्रस्तुति देने का मिलेगा महत्वपूर्ण मौका।
इसी तरह बस्तर वन मंडल अंतर्गत भरजोड़ी नाला में 88 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 21 हजार 992, रायकेरा नाला में 01 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत राशि से 37 हजार 50 तथा घोड़ाबहारा नाला में 54 लाख रूपए की राशि से 2 हजार 267 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। कोयर नाला में 01 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत राशि से 20 हजार 339, पोड़सी बहार नाला में 01 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से 2 हजार 153, कुरूष नाला में 44 लाख रूपए की राशि से 13 हजार 941 और लोकलनाला में 92 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 47 हजार 711 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
राज्यपाल से छत्तीसगढ़ निजी विश्विविद्यालय विनियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने भेंट की।
इसके अलावा बीजापुर वन मंडल अंतर्गत थुनकीवागू नाला में 01 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत राशि से सभी 40 हजार 371 तथा बरदेला नाला में 01 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से सभी 68 हजार 360 संरचनाओं का निर्माण हो चुका है। इसी तरह दंतेवाड़ा वन मंडल अंतर्गत बालूदनाला में 01 करोड़ 43 लाख रूपए की राशि से 01 हजार 72, गीदमनाला में साढ़े चार लाख रूपए की राशि से 196 तथा नगदनाला गीदम में 94 लाख रूपए की लागत राशि से समस्त 16 हजार 992 भू-जल संबंधी संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का मिला न्योता

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47