ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पलामू के पांच गतकाबाज खेलेंगे नेशनल SGFI, दिल्ली में 22 से 26 अप्रैल तक होगा आयोजन

झारखंड के पलामू जिले से पांच गतकाबाज खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित नेशनल SGFI में भाग लेंगे। झारखंड सरकार उठा रही यात्रा व ठहराव की सुविधा, खिलाड़ियों को जिलेभर से मिल रही शुभकामनाएं।

पलामू, झारखंड। पलामू गतका संघ के पांच होनहार गतकाबाज दिल्ली में 22 से 26 अप्रैल तक होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने खिलाड़ियों को दही-शक्कर खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

जिला अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा,

“आप सभी पलामू के लिए गर्व का विषय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी आप सभी झारखंड के लिए पदक लेकर आएंगे।”

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

जिला सचिव सुमित बर्मन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पलामू जिले से काजल कुमारी (द कराटे एकेडमी), रौशन कुमार व सन्नी कुमार (संत मरियम स्कूल), चांदनी कुमारी (गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल) तथा जीत तिवारी (ब्राइट लैंड स्कूल) का चयन हुआ है। झारखंड सरकार इन सभी खिलाड़ियों की यात्रा और ठहरने की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

इस अवसर पर झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष केशव कुमार, सचिव श्रीमती विद्या और कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम में सैकड़ों कराटे एकेडमी के बच्चे उपस्थित रहे। इसके अलावा पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक अमरेश कुमार और गतका संघ के सहसचिव दिपेंद्र कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!