सुरजपुर : ग्राम बंजा में होमआइसोलेशन के नियमों का पालन न करने पर संबंधित को भेजा गया जिला अस्पताल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ग्राम बंजा में होमआइसोलेशन के नियमों का पालन न करने पर संबंधित को भेजा गया जिला अस्पताल

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश प्रमुख /सूरजपुर/10 अप्रैल 2021/कोविड 19 के रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास कर रहा है, लेकिन आज ग्राम बंजा में कोविड 19 के कुछ होमआइसोलेशन में रखे व्यक्ति गाईडलाईन का पालन नहीं कर रहे हैं, इसकी सूचना ग्राम के पंच अजय सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने दी। सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम भैयाथान सहित पूरी टीम ग्राम बंजा पहुंचा। जहाॅ होमआइसोलेशन गाईडलाईन के उल्लंघन करते पाया गया। जिसमें प्रमुख रुप से हीरामनी उम्र 35 वर्ष, मंजू 17 वर्ष, लक्ष्मीनारायण 38 वर्ष, रामनिवास 18 वर्ष, आयुषी 18 वर्ष के सभी होम आइसोलेशन में है, लेकिन घूमते-फिरते पायें गये। ये सभी गेहलापारा बंजा के है। जिस पर कार्यवाही करते हुए तत्काल जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
इस दौरान श्री प्रकाश सिंह राजपूत एसडीएम भैयाथान, श्री प्रतीक जायसवाल नायब तहसीलदार, कोेविड नोडल अधिकारी डाॅ. अविनाश सिंह, टीआई सूरजपुर, स्वास्थ्य कर्मचारी और पुलिस अमला मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]