यूनानी चिकित्सा अधिकारी/ चिकित्सक (यूनानी) पद के साक्षात्कार हेतु सूचना पत्र जारी

रायपुर : यूनानी चिकित्सा अधिकारी/ चिकित्सक (यूनानी) पद के साक्षात्कार हेतु सूचना पत्र जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के अंतर्गत होना है चयन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के यूनानी चिकित्सा अधिकारी / चिकित्सक (यूनानी) पद के साक्षात्कार के लिए सूचना पत्र जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा विज्ञापित 19 पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया गया है। इस हेतु साक्षात्कार 30 मार्च 2022 को आयोजित किया गया है। साक्षात्कार के पूर्व अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। दस्तावेज सत्यापन साक्षात्कार के एक दिन पूर्व 29 मार्च 2022 को अपरान्ह 01.30 बजे से 05.30 तक किया जाएगा। आयोग की तरफ से जारी निर्देशों में यह उल्लेख किया गया है कि दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित एवं अनर्ह पाए जाने पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी को नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आयोग कार्यालय परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियो को फेसमास्क लगाना एवं हैंड सैनेटाइजर रखना अनिवार्य है, इनके बिना दस्तावेज सत्यापन में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

मुख स्वास्थ्य की देखभाल के लिए लगातार बढ़ रही सुविधाएं।