Advertisement

प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर / अम्बिकापुर अनुभाग में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। राजस्व विभाग की टीम के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कार्यवाही कर शासकीय अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो में दहशत व्याप्त है। अम्बिकापुर तहसीलदार श्री भूषण मंडावी के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार कोमल साहू के द्वारा मठपारा अम्बिकापुर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण दल में राजस्व निरीक्षक ललित, पटवारी उपेंद्र शामिल थे। अतिक्रमण की कार्यवाही राजस्व विभाग, नगर निगम तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा की गई।

पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर आरोपी के पिता ने प्रार्थी को केस वापस लेने का बनाया दबाव।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05