Advertisement

Ambikapur News : संस्कार भारती मनायेगी हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा उत्सव…………..

संस्कार भारती मनायेगी हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा उत्सव………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती सरगुजा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक संस्कार भवन अम्बिकापुर में आहुत की गई थी। हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा उत्सव 02 अप्रैल को है, छः उत्सवों में से एक यह उत्सव संस्कार भारती बड़े हर्षोल्लास से सांस्कृतिक और धार्मिक, भजन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, काव्यपाठ, साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके परिपेक्ष्य में सर्व सहमति से विचार-विमर्श किया गया कि जिला सरगुजा में दिनांक 03 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 03ः00 बजे से संस्कार भवन शिशु मंदिर में काव्यगोष्ठी, भजन, संगीत के उपरांत मां दुर्गा मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर इस उत्सव को बनाया जाए। जिसमें रचनाकार, साहित्यकार, संगीतकार व गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्यों को सहसम्मान आमंत्रित किया गया है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सभी हिन्दू, सभी सनातन धर्मालंबियों से आग्रह किया गया है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन अरूणोदय के समय अपने निवास के मुख्य द्वार को रंगोली व तोरण से सजाएं, शंखनाद, घंटानाद व संध्या में पांच दीपक घर के आंगन में सुसज्जित हो। जिसमें पहला दीपक ईश्वर के नाम, दूसरा दीपक सभी संतों व ऋषियों के नाम, तीसरा दीपक अपने पुर्वजों के नाम, चौथा दीपक हुतात्माओं के नाम, पांचवां दीपक जीवन में सभी प्रकार के अंधकार को दूर भगाने हेतु दीप प्रज्ज्वलित किया जाना है। इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, कार्य. अध्यक्ष रंजीत सारथी, उपाध्यक्ष पूनम दुबे, आशा उमेश पाण्डेय, महामंत्री पंकज गुप्ता, अजय पाल, मंत्री अर्चना पाठक, माधुरी जायसवाल, मुकुन्दलाल साहू, कृष्ण कुमार शर्मा, सूर्यकांत सिंह, विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57