छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

15 अगस्त को संस्कार भारती छ0ग0 द्वारा वंदेमातरम् गौरव गान का विभिन्न संस्थाओं में आयोजन……………

15 अगस्त को संस्कार भारती छ0ग0 द्वारा वंदेमातरम् गौरव गान का विभिन्न संस्थाओं में आयोजन……………

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के आव्हान पर भारतीय स्वतंत्रता के 75 वीं अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला इकाई सरगुजा के द्वारा जिला अध्यक्ष रंजीत सारथी के अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 06.08.2022 को सायं 5ः00 बजे उपाध्यक्ष पूनम दुबे वीणा के निवास स्थल पर आहूत की गई, जिसमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन्देमातरम् गौरव गान का आयोजन एवं कार्यक्रम ठीक प्रातः 6ः30 वन्देमातरम् गान के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया है। इस दौरान संस्कार भारती के प्रांतीय संयोजक आनंद सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष रंजीत सारथी के उद्बोधन में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव ने देशभर में भारतीय इतिहास के विस्तृत प्रसंगों, अनाम सैनानियों और क्रांति की अज्ञात घटनाओं को देशवासियों के सम्मुख लाने का अवसर प्रदान किया है। वन्देमातरम् गौरव गान कार्यक्रम भी एक प्रेरक प्रसंग और श्रेष्ठ कलासाधक के व्यक्तित्व के स्मरण की योजना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वतंत्र भारत के प्रथम सूर्योदय पर प्रातः 6ः30 बजे 15 अगस्त 1947 को पं. ओंकारनाथ ठाकुर ने सम्पूर्ण वन्देमातरम् का गायन किया था। संस्कार भारती ने देश के सभी जिलों में कार्यक्रम करना सुनिश्चित किया है। सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, संगीत की संस्थाओं शिक्षार्थियों, समाजसेवी संगठनों, मीडिया के बंधु-भगिनियों सहित समस्त देशभक्त नागरियों से अपिल कर आग्रह किया कि वन्दे मातरम गौरव गान कार्यक्रम से जुड़कर 15 अगस्त 2022 दिन सोमवार को प्रातः 6ः30 बजे अपने-अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का गायन करें। इसके उपरांत सभी ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान बैठक में प्रदेश संयोजक आनंद सिंह यादव ,महामंत्री अर्चना पाठक, सह महामंत्री माधुरी जायसवाल, उपाध्यक्ष आशा पांडेय, आनंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, उमेश पांडेय, मंत्री पूर्णिमा पटेल, मुकुन्दलाल साहू, देवेश बेहेरा, मंशा शुक्ला, आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर तथा उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!