Advertisement

कोरिया : पोषण पखवाड़ा में बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं में एनीमिया के रोकथाम एवं प्रबंधन पर दी गयी जानकारी

कोरिया : पोषण पखवाड़ा में बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं में एनीमिया के रोकथाम एवं प्रबंधन पर दी गयी जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पोषण पखवाड़ा में बुधवार 30 मार्च को आज की थीम किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं में एनीमिया के रोकथाम एवं प्रबंधन पर गतिविधियां आयोजित की गई। आंगनबाड़ी केन्द्रों में हितग्राही महिलाओं तथा शून्य से 06 वर्ष के बच्चों की माताओं को बुलाकर एनीमिया के कारण, दुष्प्रभाव, और सुधार की जानकारी दी गई। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के नेतृत्व में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रतिदिन की थीम के अनुसार पोषण पखवाडे़ का आयोजन किया जा रहा है। आज की थीम के अनुसार महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों के महत्व तथा आयरन फोलिक एसिड टेबलेट के महत्व को बताया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गृह भेंट कर आवश्यक सलाह एवं परामर्श दिया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में हिमोग्लोबिन की जांच भी की गई और महिलाओं को उनके हिमाग्लोबिन के स्तर के बारे में बताया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट दी गई तथा बच्चों को आयरन की सिरप दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को भोजन में हरी पत्तेदार सब्जी एवं भाजी का सेवन करने की सलाह दी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47