ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

कांकेर में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्रामसभा में विलेज एक्शन प्लान पर अनुमोदन

गांधी जयंती पर कांकेर जिले में आयोजित विशेष ग्रामसभा में विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा और अनुमोदन किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्रामों के विकास के लिए शपथ ली गई।

कांकेर में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्रामसभा में विलेज एक्शन प्लान पर अनुमोदन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गांधी जयंती पर कांकेर जिले में आयोजित विशेष ग्रामसभा में विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा और अनुमोदन किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्रामों के विकास के लिए शपथ ली गई।

कांकेर, उत्तर बस्तर |03 अक्टूबर 2025| गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को कांकेर जिले के ग्रामों में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई, जिसमें ग्रामसभा द्वारा तैयार किए गए विलेज एक्शन प्लान (Village Action Plan) पर चर्चा और अनुमोदन की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान पर ग्रामों को प्रेषित की गई पाती का वाचन किया गया। ग्रामसभा के सभी सदस्य, आदि सहयोगी और आदि साथी अपने-अपने ग्राम के विकास के लिए शपथ लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास और कल्याण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं को सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 10 जुलाई 2025 को आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया।

यह अभियान बहु-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। कांकेर जिले के कुल 552 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें कांकेर विकासखंड (44 ग्राम), चारामा (46 ग्राम), नरहरपुर (73 ग्राम), भानुप्रतापपुर (55 ग्राम), दुर्गूकुंडल (128 ग्राम), अंतागढ़ (44 ग्राम) और कोयलीबेड़ा (162 ग्राम) शामिल हैं।

आदि सेवा केंद्रों में सभी विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा समस्याओं का निवारण, शिकायत समाधान और विभिन्न सेवाओं जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र और भू-अभिलेख की प्रदायगी सुनिश्चित की जाएगी।


Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!