Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु

उत्तर बस्तर कांकेर : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु

अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्दन कुमार द्वारा जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य सम्पूर्ण कांकेर जिला के अपील प्राधिकारी नियुक्त किये गये हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर को कांकेर अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार कांकेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा को अनुभाग चारामा हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार चारामा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को अनुभाग भानुप्रतापपुर हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार भानुप्रतापपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ को अनुभाग अंतागढ़ हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार अंतागढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर को अनुभाग पखांजूर के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार पखांजूर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57