छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

अब झूठी FIR दर्ज कराने वालों पर आएगी शामत, इस जिले में पुलिस ने तैयार की सूची

बिलासपुर। आपसी रंजिश के चलते अक्सर लोग एक दूसरे के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करा देते हैं। ऐसे मामले में पुलिस बेवजह परेशान होती है। यही वजह है कि पुलिस अब फर्जी FIR दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने बीते एक साल में इस तरह की हिमाकत करने वालों की सूची तैयार कर ली है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बिलासपुर जिले के ASP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि समीक्षा के दौरान ऐसे अनेक मामले सामने आये, जिसमें दर्ज की गई FIR के मुताबिक अपराध होना नहीं पाया गया, और न ही उसके संबंध में कोई सबूत हाथ लग सके। बिलासपुर जिले में ऐसे कुल 19 मामले चिन्हित किये गए हैं। इनमे दहेज़ प्रताड़ना, क्रूरता, मारपीट, छेड़छाड़, लूट, गाड़ी चोरी जैसे मामलों के भी झूठे FIR दर्ज कराये गए हैं, जिनमे कोई सबूत भी हाथ नहीं आया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

न्यायालय में पेश करेंगे मामला

ASP जायसवाल ने बताया कि जांच में जो 19 FIR झूठे साबित हुए हैं, उनमें अब शिकायतकर्ताओं के खिलाफ न्यायालय में इश्तगासा पेश किया जायेगा। इसके तहत जो भी प्रावधान होंगे उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अक्सर यह आरोप लगते हैं कि संबंधित ने पुलिस वालों से मिलीभगत करके झूठी FIR दर्ज करवा दी है, जबकि अधिकांश मामलों में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को सबक सिखाने की नीयत से ऐसा किया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने से लोगों की इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!