Advertisement

बिहान समूह से जुड़कर राखी महिलाएं गढ़ रही है नित्य नये सोपान

बेमेतरा : बिहान समूह से जुड़कर राखी महिलाएं गढ़ रही है नित्य नये सोपान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नही पहुंच सकता जब तक उस देश की महिलाएं कंधे से कंधा मिला कर ना चले’ हम बात कर रहे हैं घरेलू काम में व्यस्त रहने वाली साजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत राखी की महिलाओं की, जो चार दीवारी से बाहर निकलकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत समूह से जुड़कर प्रगति महिला ग्राम संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना अंतर्गत केले के तने का रेशा, केले के तने के रेशे से सजावटी समान (टोपी, चप्पल, बैंग, टोकरी एवं अन्य), दाल मिल, गोबर के दिये, गोबर से बिजली, आटा चक्की, वर्मी खाद, बाड़ी विकास, मूर्ति बनाकर आजीविका कर नित्य नई सफलता की कहानी लिखकर देश को आगे बढ़ाने में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है और 5 हजार से 10 हजार रू. प्रतिमाह लाभ कमा रही है। इन महिलाओ के सपनों को पंख देने में लगे है बेमेतरा जिला के कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा सुश्री क्रांति ध्रुव। जिनके सफल मार्गदर्शन से समूह की महिलाएं लाभ कमा रही है।
प्रगति महिला ग्राम संगठन से जुड़ी हुई 17 समूह की महिलाओं द्वारा अब तक गोबर के दिया से एक लाख 40 हजार रू., आटा चक्की से 5 हजार रू., बाडी विकास से 11 हजार रू., वर्मी खाद से 5 हजार रू., केले के रेशे से उत्पादन से हजारो रूपये लाभ कमा चुका है एवं दाल मिल से लाभ कमाने की ओर अग्रसर है। इस आजीविका गतिविधि में जनपद पंचायत साजा के गिरीराज राजपूत, सहायक विकास विस्तार अधिकारी लखन लाल वर्मा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, सभी एनआरएलएम कैडर, ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव ग्राम गौठान समिति रामाधर यादव, पवन साहू, प्रकाश चौबे, श्रीमती मीरा मानिकपुरी, फिरतु सादव, मिलाप साहू, बिरेन्द्र गोड़, परदेशी यादव, देवचरण धुर्वे, गिरवर पाल, संतोष जागड़े, बंसत यादव द्वारा समय-समय पर कार्य के क्रियान्वयन एवं प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47