छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

बलरामपुर/ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा। सभी पात्र छात्र 24 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पंजीयन, सत्यापन, और दावा/आपत्ति सहित पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। छात्रों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट ईन पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा। इसके लिए छात्रों को अपनी जन्मतिथि, जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, और बैंक खाता जानकारी जैसे आवश्यक दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। आवेदन के लिए प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार पंजीयन 24 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024, सत्यापन 21 से 27 नवंबर तक किया जाएगा। दावा-आपत्ति 28 नवंबर से 2 दिसंबर और अंतिम सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करना और उनकी उच्च शिक्षा में सहायता करना है। इस योजना से छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बल मिलेगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी पात्र छात्रों को योजना के बारे में जागरूक करें और उन्हें आवेदन प्रक्रिया में मदद करें। यह योजना उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल कर जिलें का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!