Advertisement

पेयजल की समस्या से संबंधित जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

बालोद : पेयजल की समस्या से संबंधित जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले में पेयजल की समस्या से संबंधित जानकारी के लिए जिला स्तर तथा विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कहीं भी पेयजल की शिकायत की जानकारी पर तत्काल उसका निराकरण करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद में स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी के.के.लिमजे सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर +91-9406207430) हंै। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड डौण्डी हेतु प्रभारी नितिन ठाकुर सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर+91-8878070001), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड बालोद हेतु प्रभारी के.के.लिमजे सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर +91-9406207430) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड गुण्डरदेही हेतु प्रभारी श्री कुंदन राना सहायक अभियंता (मोबाईल नम्बर +91-8839095081) है। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी जोशी (मोबाईल नम्बर +91-9753032694), गुरूर विकासखण्ड प्रभारी श्री चन्द्रहास नागवंशी (मोबाईल नम्बर+91-9424135918), डौण्डी विकासखण्ड प्रभारी अनुज भुआर्य (मोबाईल नम्बर +91-9425200867), डौण्डीलोहारा विकासखण्ड प्रभारी तेजराम सिन्हा (मोबाईल नम्बर+91-8085954233) और गुण्डरदेही विकासखण्ड प्रभारी के.के.कोल्हे (मोबाईल नम्बर +91-9893741876) व राजेश हिरकाने (मोबाईल नम्बर +91-9584066771) है। कार्यपालन अभियंता धनंजय ने बताया कि उपरोक्त प्रभारियों से दर्शाए गए नंबर पर सम्पर्क न होने की स्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद के कार्यालय फोन नम्बर+91-07749-223945 पर सम्पर्क किया किया जा सकता है। बिगड़े हैण्डपंप की सूचना जनसाधारण द्वारा टोल फ्री नम्बर +91-18002330008 पर दी जा सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47