Advertisement

प्राकृतिक आपदा से बचाव व सुरक्षा के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

बेमेतरा : प्राकृतिक आपदा से बचाव व सुरक्षा के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में प्राकृतिक आपदा बाढ़/आकाशीय बिजली एवं भूकम्प से बचाव व सुरक्षा के संबंध में कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में आज सोमवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ के समय बचत एवं राहत कार्य के लिए उचित व्यवस्था रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के शिवनाथ नदी के निकटवर्ती गांवों में अधिक सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि लोगों को बाढ़ से बचाव और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिये है कि ऐसे सभी संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की बैठक बुलाकर ग्रामीणों जनों से व्यापक चर्चा कर ली जाये। बाढ आने के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव के इंतजाम पहले से कर लिए जायें तथा पर्याप्त दवाईयों का स्टाक स्वास्थ्य केन्द्रों में रहे। दवा का छिड़काव करने के लिए पहले व्यवस्था कर ली जाये। लोगों को शुद्व पेयजल के इंतजाम सुनिश्चित किये जायें और लोगों को बाढ के बाद फैलने वाली बीमारियों के बारे में बताया जाये।
कलेक्टर ने राजस्व आपदा अधिकारियों को भी बाढ आपदा के संबंध में व्यापक निर्देश दिए। उन्होने बाढ से होने वाली विभिन्न हानियों के लिए लोगों को राहत पहुंचाने एवं उन्हें आर्थिंक सहायता अनुदान प्रदान करने के लिए पहले से ही तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक मे डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, एसडीएम नवागढ़ प्रवीण तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह, शिक्षा विभाग सुनील तिवारी, एनडीआरएफ के निरीक्षक कार्यकरी एस.के. त्रिपाठी एवं सब इंस्पेक्टर अभिषेक मिश्रा, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित नगर सेना के जवान उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47