जब छात्रावास के बच्चों ने बोला सर हमें फुटबॉल खेलना पसंद है, सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने तत्काल बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जब छात्रावास के बच्चों ने बोला सर हमें फुटबॉल खेलना पसंद है, सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने तत्काल बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

भीषण गर्मी के बीच सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा का मैराथन दौरा लगातार जारी है इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह ने उदयपुर जनपद पंचायत अंतर्गत घाटबर्रा जन समस्या समाधान चौपाल में पहुंच वहां ग्रामीणों की समस्या सुनी और तत्काल निराकरण के निर्देश भी दिए वापस आते वक्त उनकी नजर घाटबर्रा में स्थित बालक छात्रावास पर पड़ी तो उन्होंने अपनी गाड़ी वही रोक ली जब वह छात्रावास के अंदर पहुंचे तो बच्चों को पढ़ता देख उनका मन खुशी से प्रफुल्लित हो उठा उन्होंने वहां पर मौजूद छात्रों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है यह भी जाना साथ ही भविष्य में आगे वो क्या बनना चाहते हैं यह भी जाना उन्होंने वहां रह रहे छात्रों से काफी लंबी चर्चा की या फिर यूं कहा जाए कि शायद उन्हें भी अपने बचपन के दिन याद आ गए कि वह कैसे पढ़ाई किया करते थे बच्चों से पढ़ाई के बारे में काफी लंबी चर्चा के बाद जब उन्होंने पूछा कि कौन सा खेल खेलते हो तो बच्चों ने बताया कि उन्हें फुटबॉल बहुत पसंद है लेकिन उनके पास खेलने की सामग्री उपलब्ध नहीं है जिस पर सरगुजा कलेक्टर ने उदयपुर एसडीएम अनिकेत साहू को छात्रावास के बच्चों के लिए फुटबॉल क्रिकेट वॉलीबॉल खेल की खेल सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इतना ही नहीं उन्होंने छात्रावास में नए पंखे नए लाइट और नए बेडशीट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए जब वहां पर एक बच्चे ने उनसे पूछा कि आप जैसा बड़ा अधिकारी बनने के लिए कितना पढ़ाई करना पड़ेगा तो कलेक्टर के चेहरे पर की मुस्कान देखते ही बनती थी उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अलविदा लिया और एसडीएम को जल्द से जल्द बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए बच्चे भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न नजर आए कलेक्टर ने वहां मौजूद बच्चों के लिए मिठाई और चॉकलेट भी मंगवाई चॉकलेट खाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान देखते ही बन रही थी