गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गरियाबंद : फिंगेश्वर विकासखण्ड के 1388 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण यंत्र

गरियाबंद : फिंगेश्वर विकासखण्ड के 1388 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण यंत्र

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

साजन कुमार नेताम/गरियाबंद/राज्य शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें सहायक उपकरण यंत्र प्रदाय किया जाता है। जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत 72 ग्राम पंचायत में 1753 दिव्यांगजन चिन्हांकित किये गये हैं। इनमें से 1388 दिव्यांगजनों को अभी तक सहायक उपकरण वितरण किया गया है। शेष 365 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता का कम प्रतिशत व सामान्य दिव्यांग होने के कारण उन्हें सहायक उपकरण की आवश्यकता नहीं है। साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 126 और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 561 दिव्यांगजनों को पेंशन योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ज्ञात हो कि दिव्यांगजनों की निःशक्तता के प्रभावों के न्यूनतम करने तथा गतिशील बनाने के लिए उन्हें संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु राज्य शासन द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। इसके लिए 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता वाले दिव्यांगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसके तहत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जैसे ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवणयंत्र, वाकर, छड़ी, ब्रेल किट एवं कैलीपर्स आदि दिये जाते है। इसके अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके पढ़ाई हेतु दिव्यांग छात्रवृति, दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों को सिविल सेवा की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर उनको प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी प्रकार दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन व छात्रगृह योजना सहित दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक पुनर्वास एवं उन्हें जीविकोपार्जन में स्वयं के स्वरोजगार स्थापना हेतु छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम रायपुर से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण प्रदाय किया जाता है तथा विवाह उपरांत प्रारंभिक सहायता के लिए दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया जाता है।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!