छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

बढ़ती अपराध की घटनाओं के खिलाफ युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

बढ़ती अपराध की घटनाओं के खिलाफ युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर अमर स्तंभ न्यूज़- प्रदेश में बढ़ती हुई गुंडागर्दी ,हत्या ,बलात्कार के4 मामले मे उत्तरोत्तर वृद्धि के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
जानकारी के अनुसार कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले मे शाम हो कर घर जा रहे भैयाथान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह को रेत माफियाओं ने जमकर पिटाई कर हाथ पैर तोड़ दिया इसी तरह से पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के सह पर गुंडागर्दी रेत माफियाओं का दादागिरी जोर शोर से चल रहा है। अपराध की तमाम घटनाए हो रही है इसके खिलाफ आज बस स्टैंड बिश्रामपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनी बग्गा, आईटी सेल जिला संयोजक अविनाश सैवाल, दोनों मंडल अध्यक्ष अवनीश सिंह, पवन वर्मन, महामंत्री शांतनु सिंह चौहान, अंकित सिंह चौहान, अनुराग सिंह, सोमेन चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष गोलू बग्गा, स्वामी कुमार, कमल सील, मंत्री तारक सरदार,मंत्री तिलेश्वर सिंह ,उत्तम बर्मन,अमन सिंह,विनोद शाह,शनी मिश्रा, अमिताभ,आनंद शर्मा,आदि

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!