छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के हड़ताल का भाजपाइयों ने किया समर्थन

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के हड़ताल का भाजपाइयों ने किया समर्थन

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मनोज सोनवानी/गरियाबंद गोहरापदर पूरे प्रदेश भर में बीते 15 दिनों से छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ अपनी 2 सूत्रीय मांगों नियमितीकरण एवं रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ हड़ताल पर है इसी कड़ी में ग्राम गोहरापदर में मनरेगा संघ के ब्लॉक इकाई मैनपुर के मनरेगा कर्मचारियों ने हड़ताल किया.इसी बीच गोहरापदर बाजार प्रांगण के रंगमंच मे बैठकर हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मचारियों को समर्थन देने पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष नूरमती मांझी पहुंचे एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उनकी दो सूत्रीय मांगों को पूरा करने का की मांग की है.
देवभोग मनरेगा कर्मचारी बाइक रैली में करते हुए गोहरापदर के हड़ताल स्थल पहुंचे एवं यहां पर हड़ताल में शामिल होने के पश्चात मैनपुर एवं देवभोग के सभी मनरेगा कर्मचारी बाइक रैली निकालकर अंचल के गांव में जाकर जनसमर्थन एकत्र किया.जिस बाइक रैली को जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के 2 सूत्रीय मांगों को कांग्रेस की सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में शामिल किया था लेकिन कांग्रेस की सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में विफल रही है एवं मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को भी पूरा नहीं कर रही हैं कांग्रेस की सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने प्रचार में लगी हुई हैं एव मांझी ने मनरेगा कर्मचारियों को एकजुट रहने एवं जन विरोधी नीतियों वाली सरकार को आने वाले समय में सबक सिखाने का आवाह्न किया.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों की यह मांग जायज है.आज से साढे 3 साल पूर्व वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने जन घोषणा पत्र में इन मांगों को शामिल किया था,लेकिन आज पर्यन्त तक मनरेगा के अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है और आज उन्हें विवश होकर हड़ताल करना पड़ रहा है जिस वजह से आज भी मनरेगा संबंधित कार्य ठप पड़े हुए हैं.इसलिए सरकार को इस विषय पर सोच कर जल्द से जल्द सभी मनरेगा कर्मचारियों को नियमित पर अपना वादा पूर्ण करना चाहिए.तिवारी ने विश्वास दिलाया की भारतीय जनता पार्टी मनरेगा कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़ी है.

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में प्रमुख रूप से मनरेगा कर्मचारी संघ के ब्लॉक इकाई मैनपुर संरक्षक रमेश कंवर,सह संरक्षक पंकज वैष्णव,अध्यक्ष तामेश्वर प्रसाद,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिना नेताम,कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार देवांगन,उपाध्यक्ष अजीत कुमार ध्रुव,कामिनी दीवान,हिरौदी ठाकुर,शशि नगराची,शिव बसंत राठौर,डिकेश्वर ध्रुव,नैमेश्वरी ध्रुव, खिरसिंदूर बघेल,गौतम दीवान,चंद्रहास मरकाम,नकुल मरकाम,किशोर नेताम,टेशुलता ध्रुव,तुलेश्वर साहू,दलगंजन तांति, धनेश्वरी साहू,भारती सलाम,रमेश प्रधान,चैनसिंह मरकाम,देवीसिंह नेताम,गणेश यादव,रेखराज बिसी,ओमप्रभा वट्टी,दीपक ध्रुव, समारू ध्रुव एवं सैकड़ों की संख्या में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित थे।