राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव : मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्टालों का किया निरीक्षण

रायपुर : राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव : मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्टालों का किया निरीक्षण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जनजातीय व्यंजनों का लिया स्वाद

तुरही बजा कर आदिवासी शिल्पकारों को किया प्रोत्साहित

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव परिसर में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने जनजातीय व्यंजनों के स्टाल में तीखुर की बर्फी का स्वाद चखा और आदिवासियों के परंपरागत वाद्य यंत्र तुरही बजाकर शिल्पकारों को प्रोत्साहित किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने तुरही यंत्र को खरीद कर शिल्पकारों के व्यवसाय और बाजार की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।
डॉ. टेकाम को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के स्टाल में नेचुरल शुगर फ्री स्टीविया (मीठी तुलसी) का पौधा भेंट किया गया। उन्होंने बड़ी विनम्रता से भेंट स्वीकार कर शुभकामनाएं दी। तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव परिसर में आदिवासी शिल्पकारों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें कोसा वस्त्र, काष्ठशिल्प, बांस शिल्प, जनजातीय व्यंजन, परंपरागत आभूषण आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर आदिवासी शिल्प की सराहना कर रहे हैं।