राज्यपाल सुश्री उइके से सखी फाउण्डेशन के सदस्यों व प्रशिक्षुओं ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके से सखी फाउण्डेशन के सदस्यों व प्रशिक्षुओं ने की सौजन्य मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सखी फाउण्डेशन रायपुर के सदस्यों ने श्रीमती नीलम सिंह के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। श्रीमती सिंह ने राज्यपाल सुश्री उइके को सखी फाउण्डेशन द्वारा संचालित गतिविधियांे से अवगत कराया। इस अवसर पर सुश्री उइके ने फाउण्डेशन द्वारा प्रदत्त प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया और उनकी हौसला अफजाई की।
उल्लेखनीय है कि सखी फाउण्डेशन द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार व आजीविका के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही फाउण्डेशन, कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने का भी कार्य कर रही है। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर आपको जीवन में कुछ करना है तो दृढ़ इच्छा शक्ति के बगैर वह संभव नहीं है। इसलिए आप सभी मजबूत इरादों के साथ अपने कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें। साथ ही उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसरों तथा ऐसे प्रशिक्षणों से अवगत कराएं ताकि वे भी आगे आकर इसका लाभ ले सकें। राज्यपाल सुश्री उइके ने फाउंडेशन के सदस्यों से कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन किया जाए और उन्नत तकनीकी के माध्यम से सिलाई आदि के कार्य तेजी से पूर्ण करने में सक्षम बनाएं ताकि महिलाएं बाजार की प्रतिस्पर्धा में भी मजबूत होकर खड़ी रह सकें। बहनें अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से महिला केन्द्रित संगठन या समूह तैयार करें और साथ में मिलकर कार्य करते हुए मिसाल पेश करें।
इस अवसर पर सखी फाउण्डेशन की मार्गदर्शक डॉ. नीता बाजपेयी, चित्रा पाटले तरनी सोनी, भुवनेश्वरी कुर्रे, लक्ष्मी डहरिया, मालती जांगडे, ईश्वरी गायकवाड़, हिना भोंडेकर सहित फाउण्डेशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।