
रायपुर : सरकेली वितरक नहरों के सीसी लाईनिंग के लिए 2.45 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विकासखण्ड अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना की सक्ती नहर के शून्य किलोमीटर से लेकर 11 किलोमीटर के मध्य सरकेली वितरक नहर के आरडी शून्य से 4 हजार मीटर तक नहरों के सीसी लाईनिंग एवं फिलिंग क्षेत्र में टोवाल निर्माण के लिए 2 करोड़ 45 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। वितरक नहरों के सीसी लाईनिंग का कार्य कराए जाने से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 106 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही 24 हेक्टेयर क्षेत्र मे अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 639 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।











