पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पंचायतीराज संस्थाएं विकास एवं जन कल्याण के लिए शासन और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी – टी.एस. सिंहदेव

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों के प्रतिनिधि शासन की विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। स्थानीय स्वशासन की सक्रिय इकाई के रूप में वे ग्रामीण व्यवस्थाओं के संचालन और विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के मौके पर मैं प्रदेश भर के पंचायतीराज प्रतिनिधियों के खुशहाल और सेहतमंद जीवन की कामना करता हूं।