राज्यसभा के सांसद पूर्व मंत्री रामविचार नेताम जी को ज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल के द्वारा जिला के महामंत्री एवं मंडल के प्रभारी संजीव वर्मा की उपस्थिति में नगर के अध्यक्ष निशांत सिंह शोलु के नेतृत्व में आज सरगुजा संभाग की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद पूर्व मंत्री रामविचार नेताम जी को ज्ञापन सौंपकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि तत्काल अंबिकापुर से शहडोल पैसेंजर , अंबिकापुर से अनूपपुर होते हुए मनेंद्रगढ़ को जाने वाली पैसेंजर का परिचालन एवं अंबिकापुर से शहडोल के लिए जो मेमो ट्रेन जाती है उसका पूर्व के समय के अनुसार परिचालन तत्काल शुरू किया जाए चुकी करोना काल के बाद देश में लगभग सभी ट्रेनें चालू हो चुकी है परंतु अंबिकापुर जो इस सरगुजा संभाग का लास्ट स्टेशन है यहा से कई ट्रेनों का परिचालन बंद है जिसके कारण सरगुजा संभाग की जनता को काफी परेशानी एवं दिक्कत का सामना करना पड़ता है जहां एक तरफ गर्मी अपने चरम पर है तो दूसरी तरफ सरगुजा संभाग से जाने वाले लोग अनूपपुर में घंटों परेशान होते हैं दोनों पैसेंजर के परिचालन बंद होने के कारण इंदौर रीवा दिल्ली राजस्थान कोलकाता जाने वाले लोगों को अनूपपुर में घंटों इंतजार करना पड़ता है तथा सरगुजा संभाग के ग्रामीण अंचल से जिन लोगों को सूरजपुर बैकुंठपुर मनेंद्रगढ़ अनूपपुर जाना होता है ऐसे लोगों की आर्थिक क्षति भी हो रही है जहां ट्रेन में 50 से ₹100 किराया लगता है वहीं यदि कोई व्यक्ति अपनी व्यवस्था से बस में जाता है तो उसको 200 से ₹500 का खर्च आता है जिससे सरगुजा संभाग की जनता को शारीरिक क्षति के साथ-साथ आर्थिक क्षति भी हो रही है इन सब बातों को लेकर युवा मोर्चा ने तत्काल ट्रेन चलाने का माननीय सांसद रामविचार नेताम जी से मांग की और माननीय राज्यसभा सांसद जी ने तत्काल ट्रेनों के परिचालन के संबंध में जीएम और डीआरएम से बात की और दोनों ट्रेन के चलाने का निर्देश दिया इस अवसर पर नगर के महामंत्री रवि सोनी जी नगर के उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा मोंटी यादव जी अंशु जायसवाल परमेश मिश्रा दीपक रजनीश सिंह उपस्थित रहे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital