Advertisement

Ambikapur News : जिला-सरगुजा होगा क्षय रोग मुक्त……….

जिला-सरगुजा होगा क्षय रोग मुक्त……….

 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा के द्वारा सरगुजा को क्षय रोग मुक्त करने हेतु विशेष पहल की जा रही है। ऐसे गॉव या वार्ड जिसमे क्षय रोगी के मरीज नही है, उन्हे क्षय मुक्त घोषित करने के लिये ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है। वर्तमान मे सरगुजा मे क्षय मुक्त गॉव की संख्या 41 है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वर्तमान में सरगुजा जिले को क्षय मुक्त बनाने की दिशा में समाज सेवी संस्था पिरामल हेल्थ व भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र (आईसीएमआर दिल्ली), यू.एस.ए.आई.डी.-निष्ठा/जपाइगो के द्वारा सघन कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. सिसोदिया के द्वारा क्षय उन्नमूलन केन्द्र को प्रातः 09ः00 बजे से रात्री 08ः00 बजे तक खोलने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमे मरीज को बलगम जॉच व दवाई की सुविधा निरंतर दी जा सकेगी।

क्षय बिमारी के निदान के लिये बिमारी की पहचान हेतु फ्लोरोस्कोपिक माईक्रोस्कोप, ट्रूनाट, सीबीनॉट की सुविधा के साथ-साथ क्षय रोग के निदान हेतु प्रयुक्त दवाईया आईसोनियाजाईड/रिफाम्पिसीन/इथमबयूटाल/पायरिजीनामाईड प्रथम लाईन दवाई व द्वितीय लाईन दवाई की क्षय बिमारी के प्रति कारगरता को पता लगाने की सुविधा उपलब्ध है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47