छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को करेंगे सिकल सेल प्रबंधन केन्द्रों का उद्घाटन

रायपुर : भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को करेंगे सिकल सेल प्रबंधन केन्द्रों का उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंथराम वर्मा जी की मूर्ति का करेंगे अनावरण

छठ पूजा कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिकल सेल प्रबंधन केन्द्रों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय है कि सिकलसेल की समस्या का प्रभावी रूप से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जा रही है। यह केंद्र प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेज अस्पतालों एवं सभी जिला चिकित्सालयों में संचालित किए जाएंगे। इन केन्द्रों में सिकलसेल की जांच एवं उपचार के साथ अस्पताल की प्रयोगशाला के माध्यम से साल्युबिटी टेस्ट द्वारा स्क्रीनिंग एवं इलेक्ट्रोफोरेसिस/नवीन विधि पॉइंट ऑफ केयर (पीओसी) टेस्ट द्वारा पुष्टि हेतु जांच उपलब्ध कराई जाएगी। इन केन्द्रों में विशेष रूप से उपचार प्राप्त कर रहे प्रत्येक सिकलसेल रोगी की इलेक्ट्रानिक एण्ट्री सिकलसेल संस्थान के पोर्टल में कर सूची संधारित की जाएगी एवं उन्हें नियमित फॉलो-अप एवं दवा लेने हेतु संपर्क किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 4.30 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम मटंग पहुंचेंगे और वहां स्वर्गीय पंथराम वर्मा जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे ग्राम मटंग से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे महादेव घाट रायपुर पहुंचेंगे और वहां छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!