Advertisement

पशु औषधालय देवकर में हो रहा है पशुओं का नियमित उपचार

बेमेतरा : पशु औषधालय देवकर में हो रहा है पशुओं का नियमित उपचार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा 28 अप्रैल 2022 जिले के पशु औषधालय देवकर में पशुओं की समुचित उपचार नहीं होने के संबंध में लेख है कि पशु औषधालय देवकर में लगभग 01 वर्ष से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदस्थ नहीं है। विकासखण्ड में पदस्थ पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. नरेन्द्र ठाकुर के द्वारा सप्ताह में दो दिवस पशु औषधालय में उपस्थित होकर पशु उपचार का कार्य संपादन किया जा रहा है एवं पशुओं में टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान कार्य के लिए पीएआईडब्ल्यू नरेन्द्र कुमार कोसरिया के द्वारा कार्य संपादित किया जा रहा है। उप संचालक पशुधन विकास विभाग द्वारा 11 अप्रैल को एक आदेश जारी कर भीषण गर्मी की स्थिति में दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक पशुओं पर सामाग्री रखकर अथवा सवारी के उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में जिले के सभी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को निर्देशित किया गया एवं स्थानीय समाचार पत्रों में इस संबंध में लेख प्रकाशित की गयी है। राजधानी रायपुर से बीते दिनों एक समाचार पत्र में प्रकाशित उपरोक्त लेख के संबंध में यह उल्लेखित करना चाहेंगे कि पशुओं की बीमारी से मृत्यु की कोई भी सूचना स्थानीय पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में अध्यक्ष नगर पंचायत देवकर श्रीमती जंत्री साहू के द्वारा भी जानकारी दी गयी है कि विगत वर्ष 2021-22 एवं वर्तमान में पशु औषधालय देवकर के अंतर्गत ग्रामों में पशु चिकित्सकीय अभाव एवं रिक्तता के कारण पशुओं का बीमारी से मृत्यु परिलक्षित नहीं हुई है। गर्मी में डीहाईड्रेशन व हीट स्ट्रोक से पशु मृत्यु की कोई जानकारी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। इस आशय की जानकारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बेमेतरा द्वारा दी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47