Advertisement

Ambikapur News : शासकीय हाई स्कूल गांधीनगर अब बनेगा उत्कृष्ट विद्यालय………..

शासकीय हाई स्कूल गांधीनगर अब बनेगा उत्कृष्ट विद्यालय………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर का उन्नयन अब स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में होगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने  गुरुवार को विद्यालय परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के दर्ज संख्या सहित पदस्थ शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ की जानकारी ली एवं विद्यालय के वर्तमान अधोसंरचना का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर स्कूल संचालन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला, हॉल सहित समस्त कक्षों का एवं विद्यालय में स्थित अन्य समस्त संसाधनों की जानकारी ली। कलेक्टर ने गांधीनगर परिसर को शैक्षणिक परिसर के रूप में व्यवस्थित एवं उन्नयित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इस परिसर को उत्कृष्ट आत्मानन्द हिन्दी माध्यम विद्यालय हेतु उपयुक्त बताया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयगांधीनगर एवं डाईट छात्रावास एवं परिसर में स्थित माध्यमिक शिक्षा मण्डल कार्यालय का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के संचालन हेतु परिसर को उन्नत करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही पूर्ण सुविधा के साथ अस्तित्व में आये इस हेतु आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना यथाशीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। इस दौरान कमिश्नर नगर निगम विजय दयाराम के., जिला शिक्षा अधिकारी डॉ० संजय गुहे सहित नगर निगम एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47