
*युवा नेता अनिल साहू ने जताया मुख्यमंत्री बघेल का आभार*
खरोरा;—-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी एवं युवा नेता अनिल साहू ने 18 वर्ष आयु से 45 वर्ष आयु के नागरिकों को इस कोरोना महामारी से बचने नि:शुल्क वैक्सीन की सौगात देने पर आभार जताया है।।
अनिल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नि:शुल्क व्यवस्था नहीं किया उन्होंने वैक्सीन निर्माता कंपनी द्वारा निजी अस्पताल में 600 रुपए और सरकारी अस्पताल में 400 रुपए दर तय करने पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर एक समान मिनिमम दाम निर्धारित करने की मांग भी की। श्री साहू ने बताया कि 18 साल से ऊपर सभी व्यक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू करेगी।एक मई से 18 साल अधिक उम्र वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा निशुल्क कोरोना का टीका लगाया जाएगा जो निश्चित ही ऐतिहासिक एवं स्वागतेय है।
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….…











