छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

विधानसभा क्षेत्र साजा एवं बेमेतरा के 1522 मतदान अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

विधानसभा क्षेत्र साजा एवं बेमेतरा के 1522 मतदान अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एल्मा ने प्रशिक्षणार्थी बन देखी प्रशिक्षण की कार्रवाई

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 मतदान दलों का प्रारंभिक प्रशिक्षण शुरू

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध कार्यक्रम के तहत की जा रही हैं। इसी क्रम में निर्वाचन हेतु गठित जिलें के तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा और नवागढ़ मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01 एवं सेक्टर अधिकारियों को आज 6 अक्टूबर (शुक्रवार) और 7 अक्टूबर (शनिवार) को प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा में प्रारंभिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं। आज दोनों जगहों में साजा और बेमतरा विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01 एवं सेक्टर अधिकारी सभी मिलाकर 1522 की संख्या में शामिल हुए। इनमें साजा विधानसभा क्षेत्र के 939 और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के 583 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01 एवं सेक्टर अधिकारी प्रशिक्षणार्थी के तौर पर शामिल हुए। कल 7 अक्टूबर (रविवार) इन दोनों केन्द्रों में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01 एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण आज की तरह प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।
मास्टर ट्रेनर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों, कर्तव्यों एवं निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले कार्यो की बारीकी से जानकारी दी एवं विशेष परिस्थितियां उत्पन्न होने और उससे निपटने के गुण भी बताये गये। मतदान अधिकारियों को खास तौर पर ईव्हीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) बैलेट यूनिट व कंट्रौल यूनिट के बारे में तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी दी गई। मतदान में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुर्जुगों और दिव्यांगों को घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी और उसकी प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा पहुंच कर प्रशिक्षण की कार्रवाई देखी। श्री एल्मा स्वयं भी प्रशिक्षणार्थी के रूप में बैठक कर मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिये जा रहें प्रशिक्षण की गुणवत्ता और वास्तिविकता जांची। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एल्मा ने प्रशिक्षण ले रहें अधिकारियों से कहा कि मतदान से संबंधित सभी पहलुओं को भलीभांति समझ लें, जिससे मतदान संपादित करने में कोई दिक्कत या समस्या ना आये। प्रशिक्षण के दौरान कोई समस्या या जिज्ञासा हो उसका समाधान भी कर लें। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं, इसलिए उन्हें सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का ज्ञान होना चाहिए, ताकि वह अपने सहयोगियों को मार्गदर्शन दे सकें। उनके साथ एसडीएम साजा विश्वास राव मस्के, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी साथ थे। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्कूल के अलग-अलग कक्षों का भी अवलोकन किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!