छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

कोरोना वायरस के नवीन वेरियंट ओमिक्राॅन के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए

रायपुर : कोरोना वायरस के नवीन वेरियंट ओमिक्राॅन के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर 03 जनवरी 2022कलेक्टर सौरभ कुमार ने नोवल कोरोना वायरस के नवीन वेरियंट ओमिक्राॅन के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वाणिज्यिक कर विभाग में 20 लिपिकवर्गीय कार्मिक राज्य कर निरीक्षक बने।
इसके तहत माइको कंटेनमेंट जोन बनाने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एन.आर.साहू, शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण की प्रगति एवं नियंत्रण हेतु संबधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी,  विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग एवं होम आइसोलेशन हेतु अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, कोविड-19 के संबंध में मीडिया ब्रीफिंग हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिप्ती वर्मा,  कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क आने वाले व्यक्तियों की आवश्यक समन्वय हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश कोठारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किेा गया है।
नए वर्ष में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी एक और सौगात
इसी तरह शासकीय अस्पतालों में बेड, दवाईयां, चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता एवं संसाधनों के उपलब्धता की आंकलन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल, कोविड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु डॉ. अविनाश चतुर्वेदी, कोविड जांच एवं रिपोर्टिग हेतु श्री स्वतंत्र राहंगडाले,  कोविड टीके की उपलब्धता एवं टीकाकरण की प्रगति हेतु डॉ आशीष वर्मा,  होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की ट्रैकिंग एवं आवश्यक समन्वय हेतु अतिरिक्त तहसीलदार डॉ अंजली शर्मा, स्कूलों में 15-18 वर्ष के छात्रों के टीकाकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, महाविद्यालयों में छात्रों के टीकाकरण हेतु जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में निवासरत छात्रों के टीकाकरण हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उद्योगों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के कोविड टेस्टिंग एवं टीकाकरण हेतु मुख्य महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र एवं सहायक श्रमायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का 11 जनवरी को होगा सत्यापन

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!