ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

पन्ना में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज, 106 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना के अमानगंज में महिला सम्मेलन में 106 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मेडिकल कॉलेज, रेल कनेक्टिविटी, स्टेडियम और सिंचाई परियोजनाओं की घोषणाएँ कीं।

पन्ना में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज, 106 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना के अमानगंज में महिला सम्मेलन में 106 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मेडिकल कॉलेज, रेल कनेक्टिविटी, स्टेडियम और सिंचाई परियोजनाओं की घोषणाएँ कीं।

पन्ना, 5 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमानगंज (पन्ना) में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना हीरा और महावीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 106 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया और हितलाभ वितरित किए। उन्होंने कहा कि पन्ना में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन शीघ्र किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएँ

खजुराहो से पन्ना को रेल कनेक्टिविटी।

पन्ना में स्टेडियम और स्थाई हेलीपैड।

अमानगंज अस्पताल का उन्नयन और गुनौर में 7 उप स्वास्थ्य केन्द्र।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सलेहा में नया महाविद्यालय, देवेंद्रनगर कॉलेज में नए संकाय।

अगस्त्य मुनि आश्रम का सौंदर्यीकरण।

बरगी नहर उद्वहन सिंचाई परियोजना (114 गांव, 25 हजार हेक्टेयर सिंचाई)।

वृंदावन बांध क्षमता वृद्धि और गुनूसागर सिंचाई परियोजना।

महिलाओं और युवाओं के लिए सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों के घरों में खुशहाली आई है। अब दीपावली के बाद से हर माह ₹1500 और 2028 तक ₹3000 प्रतिमाह दिए जाएंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती होगी, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार मिलेगा।

सांसद वी.डी. शर्मा का बयान

सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल जीवन मिशन की 12,500 करोड़ की परियोजना में पन्ना की अहम भूमिका होगी।

कार्यक्रम की झलक

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं पर केंद्रित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!