छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

बोनस राशि मिलने से जनक राम के चेहरे पे आई मुस्कान, परिवार में छाई खुशहाली

रायपुर : बोनस राशि मिलने से जनक राम के चेहरे पे आई मुस्कान, परिवार में छाई खुशहाली

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का प्रदेश के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। धान के बकाया बोनस राशि मिलने के बाद किसान परिवार बेहद खुश है इसके साथ ही उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर किसानों को धान खरीदी का बकाया बोनस राशि प्रदान किया, जिससे प्रदेश के किसान सहित उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है।

सरकार द्वारा बकाया बोनस राशि वितरण की महत्वपूर्ण पहल किसानों की खेती संबंधी एवं परिवार की घरेलू जरूरतों को पूरा करने सहित बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बहुपयोगी साबित हो रहा है। कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली निवासी किसान श्री जनक राम राठिया ने बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें बोनस राशि के रूप में एक लाख 38 हजार 840 रुपए प्राप्त हुए है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

राठिया का कहना है कि किसानों की चिंता करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की इस सार्थक पहल के जरिए किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जिससे प्रदेश के लाखों किसान परिवार खुशियां मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी 36 एकड़ की पैतृक जमीन पर कड़ी मेहनत और उन्नत तकनीक अपनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं, जिससे उनका परिवार आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी फसल की पैदावार अच्छी हुई हैै। लगभग 400 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। जनक राम ने कहा कि प्राप्त बोनस राशि का उपयोग वे अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अपने परिजनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगे। श्री जनक राम राठिया ने सरकार के इस सराहनीय व किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया है।

Umesh Pradhan

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!