Advertisement

यूपी की नई विधानसभा का पहला सत्र 23 मई से शुरू होगा

यूपी की नई विधानसभा का पहला सत्र 23 मई से शुरू होगा

लखनऊ, 14 मई उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा का पहला सत्र 23 मई से शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्य के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

प्रदेश की 18वीं विधानसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 26 मई को सदन में पेश किया जाएगा.

राज्य विधानसभा सचिवालय ने कहा कि नई विधानसभा का पहला सत्र 31 मई तक चलेगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने 23 मई से सत्र आयोजित करने के लिए अपनी सहमति दी थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल पटेल संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 26 मई को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा.

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को कहा था कि ‘ई-विधान’ को अपनाने से आगामी बजट सत्र की कार्यवाही कई मायनों में डिजिटल होगी।

महाना ने कहा था कि सदन की कार्यवाही का यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। अभी तक इस तरह का टेलीकास्ट सिर्फ यूपी दूरदर्शन पर ही होता था।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के साथ आगामी बजट सत्र से ई-विधान लागू करने पर चर्चा की गई.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47