Advertisement

माध्यमिक शाला कुड़ेली का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कोरिया : माध्यमिक शाला कुड़ेली का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सातवीं के कमलेश ने इंजीनियर बनकर आधुनिक तकनीकों पर काम करने की जताई इच्छा

’ब्लूटूथ लैस हेलमेट बनाने की योजना की साझा, कलेक्टर-सीईओ ने की सोच की तारीफ’

’प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए बनाए गए वॉल पेंटिंग की भी सराहना की’

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत कुड़ेली पहुंचकर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बालक-बालिका शौचालय में स्वच्छता और रनिंग वाटर कनेक्शन के माध्यम से स्कूल में पेयजल आपूर्ति का जायजा लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाल सभा के लिए पहुंचे छात्रों से बात की। कक्षा सातवीं के कमलेश ने मुलाकात में कलेक्टर को बताया कि वे आगे भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। कलेक्टर द्वारा इंजीनियर बनकर किस दिशा में काम करना चाहोगे के सवाल के जवाब में कमलेश ने बताया कि वह आधुनिक तकनीकों पर काम करना चाहता है जिससे दैनिक जीवन के कामों में आसानी हो। कमलेश ने आगे बताया कि ब्लूटूथ लैस हेलमेट बनाने का सोचा है जिससे फ़ोन से कनेक्ट किया जा सके। कलेक्टर-सीईओ जिला पंचायत ने कमलेश की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इसी प्रकार कलेक्टर ने प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए बनाए गए वॉल पेंटिंग की भी सराहना की।

’आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र कुड़ेली में कुपोषित बच्चों और पूरक पोषण आहार वितरण की ली जानकारी’

बच्चों के आकर्षण और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए सभी आंगनबाड़ी में रंग-रोगन कराया गया है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कुपोषित बच्चों और पूरक पोषण आहार वितरण की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम बैकुंठपुर, सीईओ जनपद पंचायत एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57