उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विधायक मद से विद्यालयों में सामग्री क्रय करने 66 लाख रूपये स्वीकृत

विधायक मद से विद्यालयों में सामग्री क्रय करने 66 लाख रूपये स्वीकृत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

कलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उत्तर बस्तर कांकेर// विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत कांकेर विधायक आशाराम नेताम एवं भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी की अनुशंसा पर कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विद्यालयों में व्यायाम उपकरण सामग्री एवं खेल सामग्री क्रय करने हेतु 66 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव और बासनवाही में व्यायाम उपकरण सामग्री क्रय हेतु ढाई-ढाई लाख रूपये, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भनसुली, अमोड़ा, भैंसमुण्डी, ठेमा और थानाबोड़ी में खेल सामग्री क्रय हेतु एक-एक लाख रूपये, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना, भनसुली, सुरही, बुदेली, चंवाड़ और देवगांव में सार्वजनिक वाचनालयों के लिए फर्नीचर क्रय करने हेतु एक-एक लाख रूपये सहित कुल 16 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। उक्त कार्यों के लिए सीईओ जनपद पंचायत नरहरपुर को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के शासकीय कंगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गूकोंदल में कम्प्यूटर लैब हेतु आवश्यक उपकरण क्रय हेतु 13 लाख रूपये, रसायन/रसायनिक विषय हेतु प्रयोगशाला उपकरण क्रय हेतु 07 लाख रूपये और वनस्पति विज्ञान के प्रयोगशाला हेतु आवश्यक उपकरण क्रय हेतु 05 लाख रूपये सहित कुल 25 लाख रूपये स्वीकृत किया गया। चारामा विकासखण्ड के शासकीय शहीद गैंदसिंह महाविद्यालय चारामा में कम्प्यूटर लैब हेतु आवश्यक उपकरण क्रय के लिए 13 लाख रूपये और वनस्पति विज्ञान के प्रयोगशाला हेतु आवश्यक उपकरण क्रय के लिए 12 लाख रूपये सहित कुल 25 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्यों के लिए संबंधित संस्था के प्राचार्य को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!