Advertisement

समर कैम्प का आयोजन………….

समर कैम्प का आयोजन…………. 

देवेश बेहेरा /संवाददाता/अंबिकापुर// प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं शिक्षा प्रभाग, राजयोग एजुकेषन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के द्वारा दिनाँक 20 मई से 29 मई 2022 तक नव विश्व भवन चोपड़ापारा अम्बिकापुर में स्कूली बच्चों के लिये समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्माकुमारीज़ विगत 10 वर्षो से इस प्रकार के समर कैम्प का सफल आयोजन करता आ रहा है। इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आंतरिक व्यक्तित्व का विकास एवं उनका नैतिक एवं चारित्रिक उत्थान हैं। इसके लिये ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों से आये ब्रह्माकुमार भाई- बहनों द्वारा आकर्षक क्लासेस, विभिन्न कार्यशालाये, ग्रुप एक्टीविटीज एवं मनोरंजन खेल कराये जायेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिनमें उच्च पद पर आसीन अधिकारी अपने जीवन के अनुभवों से बच्चों को मोटिवेट करेंगे। बच्चों में विभिन्न कलाओं के विकास जैसे- लेखन, भाषण, चित्रकारी इत्यादि के लिये इन क्षेत्रो से सम्बन्धित विषिष्ट व्यक्तियों द्वारा इनकी विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन बच्चों को कराई जायेगी एवं इन विधाओं की आपस में प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। अम्बिकापुर सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्र.कु. विद्या दीदी ने बताया कि इस समर कैम्प में किसी भी विद्यालय के कक्षा 6 वीं से 11 वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिये कोई भी शुल्क नहीं है। कोई भी अभिभावक एवं स्वयं बच्चे संस्था में उपस्थित होकर अपना निःशुल्क पंजीयन करा सकते है।

उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं का मूल कारण मनुष्य के अन्दर नैतिक एवं चारित्रिक मूल्यों का ह्नास हैं। बच्चों में 13 वर्ष से 16 वर्ष की आयु जीवन मूल्यों के निर्माण के लिये बहुत संवेदनशील होता है। इसलिये ब्रह्माकुमारीज़ इस उम्र के बच्चों में नैतिक मूल्यनिष्ठ जीवन निर्माण के लिये अनेक कार्यक्रम चला रहा हैं जिसमें यह समर कैम्प भी एक है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 20 मई 2022 शुक्रवार को सुबह 8 बजे शहर के गणमान्य विभूतियों के द्वारा किया जायेगा। जिसमें बच्चों के साथ अभिभावक भी उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ ले।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47