मुख्यमंत्री ने छोटेडोंगर राशन दुकान का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने छोटेडोंगर राशन दुकान का किया निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नए हितग्राहियो को बाटें राशन कार्ड

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर के उचित मूल्य राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां स्टॉक रजिस्टर की जांच की और वहाँ उपस्थित हितग्राहियों से राशन की मात्रा एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित हितग्राहियों से पूछा कि निर्धारित मात्रा में हर महीने राशन मिलता है कि नहीं? राशन वितरण के संबंध में कोई शिकायत तो नहीं है? इस पर उपस्थित हितग्राहियों ने एक स्वर में जवाब दिया राशन हर महीने निर्धारित मात्रा में मिलता है। राशन वितरण के संबंध में कोई शिकायत नहीं है। मुख्यमंत्री ने 4 नए हितग्राही निलबति बाई, ललित मानिकपुरी, सरिता सलाम और कविता को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने राशन दुकान में मिलने वाले फोर्टिफाइड चावल को देखा एवं जागरूकता लाने के दिये निर्देश।