Ambikapur News : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता………………

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता………………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा जिले के तहसील लखनपुर के ग्राम ढोढाकेसरा की फुलबसिया का निधन खान बनाते समय आग में झूलसने से तथा ग्राम पोतका की ज्योति आत्मज आलम साय की मृत्यु सांप काटने से हो गई थी। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधान के तहत आपदा पीड़ितों के परिजनों को वितरित करने के लिए 4-4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। संबंधित तहसील के तहसीलदार को आपदा पीड़ित के परिजन को स्वीकृत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0