
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट
पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट
रायपुर//सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से पुलिस भर्ती प्रक्रिया-2024 में योग्य उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी है। उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों की आयु सीमा में छूट की मांग को देखते हुए छूट का आदेश दिया है। यह छूट वर्ष 2024 में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति के लिए लागू होगी. सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।