छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

रैली निकाल कर दी गई माहवारी स्वच्छता का संदेश…………

रैली निकाल कर दी गई माहवारी स्वच्छता का संदेश…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस के अवसर पर 28 मई को स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकाल कर माहवारी स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली के पश्चात् राजमोहनी देवी भवन में  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से अम्मा जी वाली फिल्म दिखाई गई। उपस्थित किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में बताया गया कि किशोरी व महिलाओं को होने वाली माहवारी प्रकृति की देन है और यह एक सामान्य क्रिया है तथा इस विषय पर खुलकर एवं स्पष्ट बात करने की आवश्यकता है ताकि उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से महिलाओं तथा बालिकाओं को बचा सकें। यह एक शारीरिक प्रक्रिया है इससे जुड़ी भ्रांतियों को जड़ से उखाड़ने तथा लैंगिक भेदभाव के खिलाफ युवाओं को जोड़ने आवाज बुलंद की गई। माहवारी से जुड़ी जानकारी व बातों को समझते हुए गांव की अंतिम  छोर की महिलाओं एवं बालिकाओं तक पहुंचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में यूनिसेफ की जिला मोबिलाइजेशन समन्वयक ममता चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, समाज सेविका डॉ मीरा शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!