Advertisement

राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 : छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सदस्यों का होगा निर्वाचन

रायपुर : राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 : छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सदस्यों का होगा निर्वाचन

अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई

10 जून को सबेरे 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक होगा मतदान

रायपुर, 29 मई 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के तहत छत्तीसगढ़ में रिक्त होने वाली दो राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 10 जून को मतदान होगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्यसभा के कुल 5 सीटों में से दो राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम एवं श्रीमती छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून 2022 को समाप्त होने जा रहा है। राज्यसभा की रिक्त होने वाली इन दो सीटों के लिए राज्यसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 31 मई (मंगलवार) को निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 01 जून बुधवार को होगी। अथ्यर्थियों द्वारा नाम वापिस किए जाने की अंतिम तिथि 03 जून शुक्रवार को तय की गई है। मतदान 10 जून शुक्रवार को सबेरे 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना 10 जून को ही शाम 5 बजे से होगी।
राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु जारी अधिसूचना के अनुसार नाम-निर्देशन पत्र 31 मई तक सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (लोक अवकाश के दिवसों को छोड़कर) छत्तीसगढ़ विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए राज्य में कुल 90 विधानसभा सदस्यों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के 71, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के 3 तथा बहुजन समाज पार्टी के 2 सदस्यों के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। मतदान मतपत्रों के जरिए होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57