कलेक्टर ने किया धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण……….

कलेक्टर ने किया धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण……….

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के. ने मंगलवार को गांधी स्टेडियम नेकी की दीवार के पास संचालित श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाइयों का अवलोकन करने के साथ ही अब तक किए गए विक्रय की जानकारी दुकान संचालक से लिए। कलेक्टर ने श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के माध्यम से सस्ती दवा का लाभ मरीजों को सीधे लाभ देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर के व्यापार को बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर अम्बिकापुर में दो स्थानों पर संचालित हो रही है। नेकी की दीवार के समीप मेडिकल स्टोर करीब 15 दिन पहले  ही शुरू किया गया है। श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में निजी मेडिकल स्टोर की अपेक्षा 50 से 70 प्रतिशत सस्ती दवा उपलब्ध होती है। इस मेडिकल स्टोर में सस्ती दवा मिलने से जरूरतमंदों को सीधे फायदा होता है।