Advertisement

दुर्ग : गृह मंत्री ने जनपद गौरव समारोह में कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

दुर्ग : गृह मंत्री ने जनपद गौरव समारोह में कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग जनपद पंचायत परिसर में जनपद गौरव समारोह में कोरोनावरियर्स का सम्मान किया। साथ ही दुर्ग जनपद में अच्छा काम कर रहे अधिकारी कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया। इस मौके पर गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंच एवं पंचों की अहम भागीदारी है। उन्होंने कहा कि सरपंच एवं जनप्रतिनिधि अपने संकल्प से ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के चयन में ग्रामीणों की राय से बेहतर कार्यों का चुनाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर ग्रामीण जिन कार्यों की मांग कर रहे हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनके स्वीकृति के लिए प्रयास करना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि सरपंच एवं प्रतिनिधियों को लगातार ग्रामीणों से सलाह करनी चाहिए तथा उनके फीडबैक के मुताबिक कार्य करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा यह होता है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की समझ अधिक होती है तथा वह अपने गांव के लिए ज्यादा उपयोगी कार्यों का चयन कर सकते हैं क्योंकि उनके पास स्थानीय फीडबैक अधिक होता है। उन्होंने कहा कि आप की ओर से अपने क्षेत्र के विकास के लिए जिस तरह के कार्य आएंगे, उन्हें स्वीकृत किए जाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि आज जनपद गौरव समारोह में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने भी अपनी शुरुआत आप लोगों की तरह से की थी। दुर्ग ब्लॉक में खूब दौरे किए। लोगों की समस्याएं समझी और उन्हें हल करने की दिशा में कार्य किया। आप लोग भी ऐसा ही कार्य कर रहे हैं। आप लोग जितना अधिक जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। जनता का विश्वास आपके ऊपर उतना ही बढ़ेगा और इस तरह से नेतृत्व का बेहतर गुण आपके अंदर विकसित होता जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री ने कोरोनावरियर्स का सम्मान किया। मंत्री ने कहा कि आप सभी के दृढ़ संकल्प से एवं कोरोना काल में किए गए बेहतरीन कार्य के चलते कोरोना संक्रमण को रोकने में बड़ी मदद मिली। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख भी उपस्थित थे। गृह मंत्री ने इस अवसर पर हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण भी किया तथा तथा बिहान बाजार का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों के लिए अधिकाधिक मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाएं ताकि इनका कार्य और तेजी से बढ़ाया जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57